फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनवाल से पठानकोट जा रही सरकारी बस तुन्नूहट्टी में हांफी

विज्ञापन
तुन्नूहट्टी के समीप खराब खड़ी सनवाल-पठानकोट जा रही बस। संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। सनवाल से पठानकोट जा रही सरकारी बस तुन्नूहट्टी के पास हांफ गई। 20 सवारियों को एक घंटे तक सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठकर इंतजार करना पड़ा। एक घंटे के बाद जब भरमौर से पठानकोट जा रही दूसरी बस वहां पहुंची तो सवारियों को उसमें बैठाकर रवाना किया गया। लंबे रूटों पर चलने वाली सरकारी बसों के खराब होने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। इससे पहले भी पठानकोट-भंजराडू रूट की बस बीच रास्ते में ही खराब हो गई थी।
विज्ञापन

जबकि जिले के लोकल रूटों पर आए दिन बस खराब होने का मामले सामने आ रहे हैं। इसकी वजह से लोग सरकारी बस के बजाय निजी बसों में सफर करने को प्राथमिकता देने लगे हैं। वीरवार को जब सनवाल से सरकारी बस पठानकोट जा रही थी तो तुन्नूहट्टी के पास अचानक खराब हो गई। चालक और परिचालक ने बस को ठीक करने का भरसक प्रयास किया लेकिन बस दुरुस्त नहीं हुई। इसके बारे में उन्होंने निगम प्रबंधन को सूचना दे दी। खबर लिखे जाने तक बस खराब हालत में खड़ी थी जबकि सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर पठानकोट भेजा गया।
बनीखेत बस अड्डा प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण समस्या हुई। सवारियों को दूसरी बस में भेज दिया गया। खराब बस को ठीक करने के लिए मेकेनिक को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें