फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर वसूला एक लाख जुर्माना

Mon, 29 May 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चांजू में पन विद्युत परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी से विन विभाग ने वन संपदा को नुकसान पहुंचाने पर एक लाख का जुर्माना वसूला है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने को लेकर वन विभाग ने परियोजना का निर्माण करने वाली एचपीटीसीएल कंपनी की वन हानि की रिपोर्ट काटी थी। इसमें कंपनी की तरफ से पावर हाउस के लिए बनाई जा रही सड़क से निकलने वाला मलबा सीधे वन भूमि में फेंका जा रहा था।
विज्ञापन

इससे वहां हरियाली पूूरी तरह से बर्बाद हो गई और वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसकी भनक लगते ही संबंधित वन बीट के वन रक्षक वहां पहुंच गए। उन्होंने कंपनी को लताड़ लगाते हुए सबसे पहले निर्माण कार्य बंद करवाया। उसके उपरांत कंपनी को वन हानि की रिपोर्ट काटकर सौंपी। इसमें कंपनी को एक लाख का जुर्माना भरने के आदेश दिए गए थे। कंपनी ने विभाग की तरफ से लगाए गए जुुर्माने की अदाएगी कर दी है। विभाग को आश्वासन दिया है कि दोबारा वन संपदा को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने कंपनी से लिखित में लिया है। वन रक्षक हर्ष ने बताया कि कंपनी ने वन संपदा को पहुंचाए नुकसान को लेकर लगाए जुर्माने की अदाएगी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें