फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पठानकोट से चंबा आ रही बस बनीखेत में हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट से चंबा की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बनीखेत बस अड्डे के पास बीच राह हांफ गई। बताया जा रहा है कि बस का पंप खराब होने से ऐसी नौबत आई। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हाईवे किनारे बस को खड़ा कर दिया। इसके बाद सवारियों को बस से नीचे उतारकर बस स्टार्ट करने की कोशिश की गई लेकिन काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद भी बस स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद आखिरकार सवारियों को दूसरी बस में भेजा गया। मामला रविवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सवारियों राकेश कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, दिलीप कुमार, मदन कुमार, पुरुषोत्तम दास, मोनिका कुमारी, हरभजन सिंह, तृप्ता देवी, हंसराज, अशोक कुमार, निखिल कुमार, राजीव कुमार आदि ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे पठानकोट से चंबा डिपो की सरकारी बस अपने निर्धारित रूट चंबा की ओर आ रही थी। 65 किलोमीटर का सफर तय कर जैसे ही बस बनीखेत बस अड्डे के पास पहुंची तो उसमें तकनीकी खराबी आ गई। यह पहला मामला नहीं है। ये पहला मामला नहीं है। आए दिन जिले की सड़कों पर बीच रास्ते ही एचआरटीसी की बसें खराब हो रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं क बसों के रखरखाव और मरम्मत को लेकर सरकार और प्रबंधन की ओर से कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। काफी देर तक बस के स्टार्ट न होने पर आखिरकार चालक-परिचालकों ने दूसरी बस के जरिये सवारियों को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया। बनीखेत बस अड्डे के इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि पठानकोट से चंबा के लिए जा रही बस रविवार को पंप में आई खराबी के कारण रुक गई। बस को ठीक कर जल्द जिला मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें