फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक की मौत, बढ़ने लगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में 49 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। मरीज को वीरवार को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया था। वह खांसी, बुखार और सांस लेने की तकलीफ सहित अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था। इसके चलते चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर कोविड टेस्ट करवाने का परामर्श दिया। एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से जांच करने पर वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसके बाद उसे जिला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ उसकी देखभाल कर रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मरीज ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 174 पहुंच गई है। चंबा में सक्रिय मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा मौजूदा समय में 100 के पार कर चुका है। इस आंकड़े में रोजाना इजाफा हो रहा है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से बार-बार यही अपील कर रहे हैं कि कोविड को लेकर लापरवाही न बरतें क्योंकि कोरोना का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है। इसलिए कोविड नियमों की पालना करते रहें। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि कोरोना से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। लोगों को कोविड से बचने के लिए नियमों की कड़ाई से पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें