फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित रहना है तो लगवाएं बूस्टर डोज

Fri, 08 Jul 2022 12:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा जिले में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना संक्रमण से पूरी तरह बचने के लिए बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। यह अपील पंचायत प्रतिनिधि, चिकित्सक और व्यापार वर्ग जिलावासियों से कर रहा है। इनका कहना है कि कोरोना टीकाकरण से इस महामारी से अपनी, परिवार और समाज की सुरक्षा का आह्वान कर रहे हैं। गौरतलब है कि जिले में 3,70,279 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है।

विज्ञापन


सरकार ने इन लोगों के लिए बूस्टर डोज लगवाने की व्यवस्था निजी अस्पताल में की है जहां इन लोगों को पैसे देकर डोज लगवानी पड़ेगी लेकिन अभी तक किसी ने भी बूस्टर डोज लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। लोग इस आस में बैठे हैं कि सरकार जल्द उनके लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बूस्टर डोज की लगवाने की व्यवस्था करेगी। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 100 के पार हो गया है। इस आंकड़े में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।

हालांकि, फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्करों को स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज लगा चुका है लेकिन अन्य लोगों को अभी तक बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। जिले में एक मात्र निजी अस्पताल को पैसे लेकर बूस्टर डोज लगाने की अनुमति दी गई है
विज्ञापन


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलजा सूर्या ने बताया कि सरकार ने सभी सरकारी विभागों के कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों को फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में डाला है। इन सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अन्य लोगों को भी बूस्टर डोज लगाने की सरकार जल्द अनुमति दे सकती है।

कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन एकमात्र बचाव का तरीका है। इसलिए लोगों को स्वयं स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर वैक्सीन लगवानी चाहिए। लाइव प्रोग्राम में भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करेंगे। -सुनील राणा, कलाकार

कोरोना महामारी में कई लोगों की जानें गई हैं। इससे बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचायत सहित जिले के अन्य लोगों से भी अपील की जाती है कि वे भी वैक्सीन लगवाकर अपना और परिवार का बचाव करें। - रमेश शर्मा, उपप्रधान लुड्ड

कोरोना महामारी के लिए जहां वैक्सीन लाभकारी है। लोग गिलोये के जूस का निरंतर सेवन करके अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। लोगों को वैक्सीन लगवाने के साथ गिलोये का सेवन भी शुरू करना चाहिए। - बालक राम, भारत स्वाभिमान संगठन के चंबा-कांगड़ा प्रभारी

कोरोना संक्रमण किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। वैक्सीन लगाकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है। -डॉक्टर संकेत चंद्रा

जिले के लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं क्योंकि कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन एकमात्र हथियार है। इसको लेकर व्यापार मंडल भी लोगों को जागरूक कर रहा है।- वीरेंद्र महाजन, व्यापार मंडल प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें