राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में हवन करते स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी: जागरूक पाठक
मंगला (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला में नया सत्र शुरू होने पर शनिवार को हवन किया गया। प्रधानाचार्य के साथ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रैणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मंगला स्कूल में तीन साल से नए सत्र का आगाज हवन से होता है। इसके बाद ही कक्षाएं शुरू होती हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या करीब 300 रही। वर्तमान में तीन सौ से अधिक है। स्कूल के शिक्षकों, अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों ने भी हवन में अपनी सहभागिता निभाई। हवन के दौरान विद्यालय में सकारात्मक वातावरण और शांति बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। संवाद