फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन माह बाद चांजू रूट पर लौटी एचआरटीसी बस

Sat, 25 Apr 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
तीन माह बाद चंबा से चांजू पहुंचीएचआरटीसी की बस। संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू रूट पर करीब तीन माह से बंद बस सेवा बहाल हो गई है। एचआरटीसी की बस दोबारा शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

विनय कुमार, कन्हैया राम, रमेश कुमार, बचन सिंह, दलीप कुमार और संजीव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से इस रूट पर बस बंद थी। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। छात्रों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को निजी वाहनों या टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था। अब बस सेवा पुनः शुरू होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में भी इस रूट पर बस सेवा नियमित रूप से संचालित की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें