फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हरकत में आई नप, शहर से अवैध होर्डिंग हटाने का चलाया अभियान

Mon, 23 Dec 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा ने शहर से अवैध होर्डिंग को हटाने का काम सोमवार से शुरू करने दिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नगर परिषद ने होर्डिंग हटाने को लेकर अभियान शुरू किया है। इसके साथ ही यह भी साफ किया है कि दोबारा होर्डिंग लगाने से पहले नगर परिषद से अनुमति लेना अनिवार्य है, साथ ही शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन


अगर, कोई बिना अनुमति के शहर में अवैध होर्डिंग लगाता पाया गया तो उस पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अवैध होर्डिंग चंबा शहर की सुंदरता हो दाग लगा रहे हैं। बिजली के खंभों से लेकर पेड़, दीवारों पर पोस्टर चस्पा दिए हैं। जिन्हें निकालना अब कर्मचारियों के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन


शहर में लगे अवैध होर्डिंगों को हटाया जा रहा है। अगर, कोई बिना अनुमति के शहर में होर्डिंग लगाता है तो उसे जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
दलीप कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें