फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिशु को छह माह तक मां का दूध जरूरी

Thu, 23 Mar 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जन्म से पांच साल तक के बच्चों की मृत्यु का मुख्य कारण डायरिया, निमोनिया और कुपोषण है। यह बात बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जूही ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में चल रही कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण के कारण बच्चा जल्द निमोनिया और डायरिया का शिकार हो जाता है। यदि समय पर उपचार न मिले तो वह मृत्यु का शिकार हो जाता है। दो वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए इन बिंदुओं पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जैसे जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान करवाएं। छह माह तक केवल मां का दूध ही दिया जाए। छह माह के बाद बच्चे में मां के दूध के साथ आहार भी दिया जाए। दो साल तक बच्चे को आहार के साथ मां का दूध पिलाना भी जारी रखा जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला चंबा की ओर से वीरवार को इन्फेंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग के बारे में चिकित्सा अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने की। इसमें जिले के स्वास्थ्य खंडों के लगभग 24 चिकित्सा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को सुचारु रूप से क्रियान्वित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी, डॉक्टर करण हितेषी सहित स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें