फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी अस्पताल में जांचीं व्यवस्थाएं

Thu, 23 Mar 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प की तीन सदस्यीय आकलन टीम ने नागरिक अस्पताल डलहौजी का निरीक्षण किया। टीम में शामिल संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (सेवानिवृत्त) डॉ. बीएम गुप्ता, डॉ. अजय शर्मा (डीपीओ) और डॉ. रेशम सिंह ने तय मानकों के अनुरूप अस्पताल के ओपीडी पंजीयन से लेकर मरीजों की जांच, परीक्षण, दवा वितरण, इंजेक्शन रूम और लेबर रूम से लेकर सभी कक्षों सहित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

टीम के निरीक्षण में मिलने वाले अंकों से ही अस्पताल की रैंकिंग तय की जाएगी। रिपोर्ट तैयार करने के बाद व्यवस्था के आधार पर अस्पतालों को ग्रेड दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हर साल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन व्यवस्था के लिए अस्पतालों को कायाकल्प पुरस्कार दिया जाता है। इस योजना के तहत वर्ष 2018 में अस्पताल के प्रभारी डाॅ. विपिन ठाकुर के बेहतर संचालन पर नागरिक अस्पताल डलहौजी ने प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों को पछाड़कर प्रथम पुरस्कार हासिल किया था। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन को पुरस्कार के तौर पर 25 लाख रुपये की राशि मिली थी। वहीं वर्ष 2021 में भी नागरिक अस्पताल शीर्ष पर रहा है। अस्पताल के प्रभारी डाॅ. विपिन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार रखने का प्रयास किया जाता रहा है। लिहाजा सफलता को कायम रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें