फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक साल बाद बेटी से मिली मां, सीमा के घर पहुंचते ही छलक उठीं खुशियां

Sun, 04 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मां के गले में पदक पहनाती उड़नपरी सीमा। जागरूक पाठक
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटी बेटी, मां ने गले लगाया तो छलक पड़ा सालभर का इंतजार
विज्ञापन

एक साल बाद हुआ मां-बेटी का मिलन, सीमा के घर पहुंचते ही जश्न में बदला इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम रोशन करने वाली उड़नपरी सीमा के रेटा स्थित घर पहुंचते ही लंबे इंतजार के बाद मां-बेटी का मिलन हुआ। एक साल बाद बेटी को सामने देखकर मां की आंखों में खुशी छलक उठी।
सीमा के स्वागत के लिए घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिजनों ने कहा कि घर को इस तरह सजाने और बेटी की उपलब्धि पर जश्न मनाने का अवसर पहले कभी नहीं आया।
विज्ञापन

लगातार प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के चलते सीमा लंबे समय से परिवार से दूर थीं। घर पहुंचते ही उन्होंने मां को गले लगाया और दोनों भावुक हो गईं। सीमा ने कहा कि एक साल बाद मां से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई। लंबे इंतजार के बाद मां को सामने देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

सीमा की मां ने कहा कि बेटी को एक साल बाद अपने सामने देखकर बहुत अच्छा लगा। यह पल उनके लिए बेहद खास है। बेटी की उपलब्धि पर परिवार ने खुशी जताते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लंबे समय बाद बेटी के घर लौटने से रेटा स्थित घर में देर तक खुशी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें