चंबा में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन ।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के स्टाफ सहित समस्त छात्राओं ने भाग लिया।
स्कूल की प्रधानाचार्य उर्वशी ने बताया कि मॉक ड्रिल की पहली अवस्था में छात्राओं ने अपनी सुरक्षा के लिए उचित विधि का प्रयोग किया। दूसरे चरण में छात्राएं अपनी कक्षाएं छोड़ कर पंक्ति में खुले स्थान पर पहुंची। जहां पर समस्त छात्राओं की उपस्थिति ली गई। इस दौरान घायल छात्राओं के लिए मेडिकल कैंप भी बनाया गया था।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम सलूणी विजय कुमार ने स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन के समय अपने व दूसरों को कैसे बचाना है।
यदि को आपदा आती है कि अपने घरों में बिस्तर के नीचे बैठ जाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मौके पर एक एंबुलेंस का सहयोग दिया गया। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी व बीडीओ योगेंद्र, तहसीलदार अजय पराशर, प्रधानाचार्य थान सिंह व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समोट में वीरवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापक व बच्चों ने बढ़चढ कर भाग लिया। मेडिकल हेल्थ केयर कविता ठाकुर व पूनम ने बच्चों के साथ मिलकर आपदा में खुद पर पड़ जाने वाले खतरों से घायलों की मदद करना बताया।