चंबा चौगान में राज्य स्तरीय वन विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
खिलाड़ियों की खेलकूद प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ चौगान में जमा हुई। 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में धर्मशाला सर्कल की ज्योति ने पहला, हमीरपुर की अंकिता ने दूसरा व बिलासपुर की खुशबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुुरुष दौड़ प्रतियोगिता में हमीरपुर के अंकुर शर्मा ने पहला, धर्मशाला के कुलदीप ने दूसरा व नाहन के अक्षय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष दौड़ प्रतियोगिता में कुल्लू के भूपिंद्र पॉल ने पहला, शिमला के गंगा दत्त ने दूसरा व मंडी के राम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में नाहन की अनुसूएसा ने पहला, धर्मशाला की ज्योति ने दूसरा व बिलासपुर की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेन ओपन जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कुल्लू के तेज सिंह ने पहला, नाहन के कश्मीर सिंह ने दूसरा व नाहन के केेवल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप महिला ओपन प्रतियोगिता में बिलासपुर की खुशबू पहले, हमीरपुर की ज्योति दूसरे व बिलासपुर की अंजना तीसरे स्थान पर रही। महिला ओपन जैवलिन थ्रो में नाहन की रेखा ने पहला स्थान व मंडी की मिस प्रिया ने दूसरा स्थान पाया। 400 मीटर पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता में नाहन के सिद्धार्थ पहले, हमीरपुर के नरेश दूसरे व धर्मशाला के विकास तीसरे स्थान पर रहे।
800 मीटर वेटरन दौड़ प्रतियोगिता में शिमला के नरेश कुमार ने पहला, मंडी के नरेश ने दूसरा व बिलासपुर के सुदर्शन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज पुरुष ओपन प्रतियोगिता में चंबा के सुरेश कुमार पहले, कुल्लू के चमन दूसरे व रामपुर के सुखराम तीसरे स्थान पर रहे। मेन वेटरन जैवलिन थ्रो में मंडी के नरेश ने पहला, कुल्लू के भगवान ने दूसरा व हमीरपुर के मिलाप भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।