फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में धन वर्षा, करोड़ों का कारोबार

विज्ञापन
धनतेरस के मौके पर चंबा शहर की एक दुकान में आभूषणों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। ऑटो मोबाइल, सर्राफा, इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तन बाजार की चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए हजारों की संख्या में ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ी। इस दौरान डिजाइनर बर्तनों की खूब डिमांड रही। धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार हुआ है। लोगों ने नए वाहन लेने के लिए एडवांस में बुकिंग करवा रखी थी। चंबा के ज्वेलर देविंद्र अग्रवाल ने बताया कि दुुकान में सोना और चांदी के आभूषण खरीदने वालों की भीड़ रही। यही हाल शहर के अन्य ज्वेलरों की दुकानों में देखने को मिला।
मारुति सुजुकी, हीरो होंडा, यामाहा, बजाज, सुजुकी सहित टीवीएस की एजेंसियों में भी सुबह से शाम तक वाहनों को खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। बर्तनों, आभूषणों और मिठाइयों की दुकानों में तिल धरने की जगह नहीं थी। मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर किसी भी वस्तु को खरीदना शुभ होता है। इसलिए लोग इस दिन के लिए पैसों का जुगाड़ पहले से करके रखते हैं। इससे धनतेरस पर कोई नई वस्तु घर लेकर जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार के अलावा उपमंडल स्तर के बाजारों में भी धनतेरस की धूम दिखी। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते गत वर्ष ज्यादा कारोबार नहीं हो पाया था। मगर इस बार कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के चलते काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें