फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव में दबदबे के बाद कांग्रेस ने लोकसभा उपचुनाव में दिखाया वर्चस्व

विज्ञापन
मतगणना के दौरान ईवीएम मत पेटी को खोलते कर्मचारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में भाजपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस के दबदबे के बाद अब लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

मंडी संसदीय सीट को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा विधायक ने भी पांगी का दौरा कर कुशाल सिंह ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के प्रति लोगों की सहानुभूति सीएम और विधायक के करिश्मे के आगे नहीं टिक पाई। नतीजतन पांगी-भरमौर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 5257 मतों की लीड मिली।
गौरतलब है कि पंचायतीराज चुनावों में पांगी-भरमौर से अधिकांश कांग्रेसी विचारधारा के लोग ही चुनाव में जीत का पताका फहराने में कामयाब रहे। कुछ समय पहले बीडीसी चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। बीडीसी चुनावों में जीतने के बाद बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भी कांग्रेस विचारधारा के लोग विराजमान हुए। ऐसे में अब मंडी संसदीय सीट के उपचुनावों में भी कांग्रेसी प्रत्याशी को लीड मिलना भाजपा के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कांग्रेसी को बढ़ते दिलाने पर भरमौर-पांगी के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने जीत का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें