फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौत गोसदन को भेंट की जाएगी बिजली चलित घास काटने वाली मशीन

विज्ञापन
बैठक से पूर्व हिमोत्कर्ष कल्याण परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद चंबा की बैठक रविवार को परिषद के अध्यक्ष वाईके पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर की समस्याओं के लिए डीसी चंबा को एक ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन

इसमें ऐतिहासिक रंगमहल की मरम्मत, मंजरी गार्डन की सुध लेने व शहर के चारों तरफ सैटेलाइट पार्किंग बनाने व मेडिकल कॉलेज में दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि परिषद की एक टीम ने भगौत गोसदन का भी निरीक्षण किया है। निरीक्षण के उपरांत एक रिपोर्ट तैयार की गई है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भगौत गोसदन परिसर में परिषद द्वारा इस सीजन में चारे वाले पौधे तथा घास रोपी जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषद भगौत गोसदन को बिजली से चलने वाली घास काटने वाली मशीन देगी। हरी सब्जियों का मार्केट से गोसदन तक का भाड़ा परिषद वहन करेगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण शेखरी, महासचिव बुधराम, सचिव जेसी मांडला, डॉ. कविता बिजलवान, डॉक्टर देशराज शर्मा, कुलदीप, डॉ. राजेश सहगल, कार्यकारिणी सचिव उत्तम धवन, सुरेंद्र विजय, संयोजक स्वास्थ्य हरीश शर्मा, लीला ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें