फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डलहौजी नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद डलहौजी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी शर्मा और उपाध्यक्ष संजीव पठानिया को शनिवार को एसडीएम जगन ठाकुर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर मुख्य रूप में मौजूद रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी डलहौजी के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। डलहौजी को पर्यटन की दृष्टि से प्राथमिकता के आधार विकसित किया जाएगा। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष रानी शर्मा व उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। दोनों ने कहा कि शहर को सुंदर, स्वच्छ व व्यवस्थित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाएगा। वहीं डलहौजी के सभी वार्डों में समान विकास किया जाएगा। इस अवसर पर नप डलहौजी के नवनिर्वाचित पार्षद अजय सिंह चौहान, रेणु देवी, प्रतिमा ठाकुर, प्रदेश भाजपा सचिव विनोद महाजन, भाजपा जिला सचिव अशोक बकरिया, भाजपा डलहौजी मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर, महासचिव देस राज बसंत, पूर्व पर्यटन निदेशक आशीष चड्डा, अमन महेंद्रू, नरेंद्र टंडन, तहसीलदार राजेश जरयाल, नप कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें