फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय व कुष्ठ रोग अस्पताल बनेंगे मेडिकल कॉलेज का हिस्सा

Sun, 18 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में अगले सत्र से मेडिकल कक्षाएं शुरू करने को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल ओहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि  चंबा कॉलेज के पुराने भवन में मेडिकल कक्षाएं अगले सत्र से शुरू करने के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत 40 करोड़ की राशि इस कार्य के लिए प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाकर अगले सत्र से यहां एमबीबीएस के पहले वर्ष की कक्षाओं को शुरू करना पूरी तरह से  सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक फेकेल्टी के अलावा अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति होने वाली है। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल स्टाफ के 4 पदों  के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चंबा स्थित क्षय रोग वार्ड और सरोल स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 3 सरकारी अस्पतालों को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़कर 30-30 बेडों की क्षमता वाला बनाया जाएगा। इनमें पुखरी, चनेड़ और चूड़ी स्थित अस्पताल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक 4 ऑपरेशन थियेटरों में से दो ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध हैं जबकि अस्पताल के नए ब्लॉक में दो और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


डॉ. ओहरी  ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम दिसंबर माह में चंबा का दौरा करेगी। टीम के दौरे से पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार प्रबंध को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा  कि मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा में चौबीसों घंटे बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा का मौजूदा क्षेत्रीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल हो जाएगा और उसमें मल्टी स्पेशिएलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें