फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी

विज्ञापन
List of health centers released for corona vaccination
विज्ञापन
चंबा। कोरोना टीकाकरण के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित स्वास्थ्य संस्थानों की सूची जारी कर दी है, जहां शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, मिडल स्कूल केआला, कलौता, सुंगल, ग्राम पंचायत द्रम्मण, रावमापा बलेरा, पल्यूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, ग्राम पंचायत सपरोह, टिकरीगढ़, चांजु, चरड़ा, देहरा प्राइमरी स्कूल प्रवाह, चरड़ा, नेला, कल्हेल, पीएचसी जसोरगढ़, स्वास्थ्य उप केंद्र चरौड़ी, लड़ान कल्हेल और डुगली में कोरना का टीका लगाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य खंड किहार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तूगाला, डीयूर, सुंडला, सालवां, डंडी, बरंगाल, वांगल, बगी समा, सिविल अस्पताल किहार, सलूणी, ग्राम पंचायत करवाल, सियुला, सनूह, खरोटी, सेरी, भांदल और खरल में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड भरमौर में सिविल अस्पताल भरमौर, ग्राम पंचायत सठली, रूहनूकोठी, कुठेड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, स्वास्थ्य उप केंद्र चौबिया, पुलन, खनी, दियोल और कुगति में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य खंड चूड़ी में ग्राम पंचायत बसोदन, जांघी, मैहला, राडी, लोथल, रंडोह स्कूल, बरेई, प्राइमरी स्कूल कडेड़, मिडल स्कूल डीमला, मोबाइल टीम कोलका, कुपाहड़ा व जटकरी में टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल चुवाड़ी, बचत भवन डलहौजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, एनएचपीसी अस्पताल बनीखेत, ग्राम पंचायत जोलना, परसीयारा, होवार, टिकरी, डरून, बनेट, जंदरोग, समलेऊ, खरेड़ा और स्वास्थ्य खंड किलाड़ में सिविल अस्पताल किलाड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचु, विंटर हेल्थ पोस्ट चस्क में टीकाकरण शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें