फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडेण में रसोई घर की छत गिरी, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी में रविवार को हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पज्जा की दीवार टूट गई, जिससे सारा मलबा कमरे के अंदर घुस गया। इसके चलते कमरे में रखा फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। डेस्क भी मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा गडेण गांव में नरेश कुमार पुत्र चतरो के घर का रसोई घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। रसोई घर की छत बारिश के कारण गिर गई और छत के मलबे में रसोई घर में रखा सामान भी दब गया। इससे नरेश कुमार को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गनीमत रही कि जिस समय छत नीचे गिरी, उस समय परिवार का कोई सदस्य रसोई घर में मौजूद नहीं था। इसके चलते जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, छत गिरने से परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। परिवार ने रसोई घर की छत की मरम्मत करवाने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान ने घटनास्थल का मौका किया और रसोई घर को हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेजी। साथ ही तहसीलदार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता जारी करने की मांग भी उठाई।
प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। नायब तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को भारी बारिश के चलते रावमापा पज्जा की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा गडेण गांव में एक घर के रसोई घर की छत भी टूटी है। परिवार को पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें