फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंथली-जंदरोग सड़क चार दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारी भूस्खलन से बाधित कैंथली-जंदरोग मार्ग चार दिन के बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग पर गिरे मलबे और चट्टानों से सड़क का 20 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग सड़क किनारे डंगा लगाकर यातायात बहाल करवाने की योजना के तहत कार्य कर रहा है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के तहत कैथली-जंदरोग सड़क 31 जुलाई को भारी भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गई थी। मार्ग पर गिरी चट्टानों के कारण सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। आज तक यह सड़क बहाल नहीं हो पाई है। वहीं चुराह के तहत तरैला-गुईला सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है। जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। सुंडला-सलूणी मार्ग कैला के पास सड़क पर निरंतर हो रहे भूस्खलन के कारण बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाई है। लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि कैंथली-जंदरोग मार्ग पर डंगा लगाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें