फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सीजन में पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मानसून सीजन आते ही जिले में पीलिया ने दस्तक दे दी है। मेडिकल कॉलेज में जिले भर से करीब 19 मरीज पीलिया के आए हैं। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पीलिया सहित अन्य जलजनित रोगों से निपटने को लेकर प्रबंध पुख्ता कर लिए गए हैं। रोगों की सभी दवाइयां मुहैया करवा दी गई है। जिससे मरीजों को समय पर उपचार दिया जा सके। चिकित्सकों के अनुसार मानसून सीजन में दूषित पानी और गंदगी से उल्टी दस्त, अंत्र शोध पीलिया, टायफायड जैसी विभिन्न तरह की बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसलिए इन बीमारियों से बचाव के तरीके अपनाना आवश्यक है। चंबा में अभी तक पीलिया के 19 मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को अस्पताल में मरीजों को पिलाए जाने वाले पानी की जांच करने को लेकर पत्र लिखा है। जिससे पानी की गुणवत्ता जांची जा सके। साथ ही उन्होंने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
मानसून के दस्तक देते ही पहाड़ी जिला चंबा में मौसम के रुख को देखते हुए विभाग की ओर से सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ सेंटर के अलावा सब हेल्थ सेंटर को आदेश जारी कर मानसून सीजन में होने वाले वाली जलजनित जीवाणु जनित बीमारियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इस सीजन में बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई हैं। लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई रखने के साथ पानी को उबालकर पीने की बात कही है। इसके अलावा पनिहारों और बावड़ियों सहित घर में रखे पानी के स्टोरेज टैंक में भी नियमित सफाई करने की बात कही है। जिससे कोई भी रोग फैलाने वाले विषाणु उत्पन्न न हो।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घर में फल-सब्जियों को अच्छी तरह से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें। खाना खाने से पहले हाथ को अच्छी तरह से धो लें। उन्होंने कहा कि अभी तक पीलिया के 19 मामले सामने आ चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में बीमारी से निपटने की पूरी तैयारियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें