चंबा। साहो क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को पीट डाला। पीड़ित ने इसकी शिकायत उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया से की है। हाजी अकर निवासी धनग्रां साहो ने उपायुक्त को बताया कि वह गांव के साथ चारागाह धार सपेका लोहर में गांव में पशुओं के साथ था।
इस दौरान वहां पर उस गांव के 6 लोगों ने आकर उसके साथ मारपीट की। इसके साथ ही उसके मवेशियों को वहां से भगा लिया। इससे उसकी एक गाय भी गुम हो गई है। हाजी ने बताया कि उक्त लोगों ने उसे उसके पशुओं को ले जाने और जान से मारने की धमकी दी हैं।
इसकी वजह से वह काफी डरा हुआ है। उसने उपायुक्त से जल्द मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उपायुक्त ने मामले की जांच करने को लेकर पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं।