फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में जाम, वाहनों की लगी कतारें

विज्ञापन
चंबा-पठानकोट मार्ग पर सुल्तानपुर में लगा जाम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुल्तानपुर के भट्टी नाला में शनिवार दोपहर को यातायात जाम हो गया। करीब बीस मिनट तक जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भट्टी नाला के पास यातायात कर्मचारी न होने की वजह से जाम लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुल्तानपुर में जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

रोजाना यहां जाम लग रहा है इसलिए, सुल्तानपुर में यातायात कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। मौजूदा समय में भट्टी नाला में एक गृह रक्षक को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैनात किया गया है लेकिन, जिस हिसाब से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होती है, उसके अनुसार एक गृहरक्षक के लिए व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर में यातायात जाम की समस्या का निदान करने के लिए यातायात पुलिस को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें