फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-पठानकोट एनएच पर बनीखेत में जाम

विज्ञापन
चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्चमार्ग के बनीखेत बाजार में बेतरतीब ढंग से खड़ी गाड़ियों के कारण लगा ज? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट एनएच पर बनीखेत बाजार में रोजाना ट्रैफिक जाम होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क किनारे लोग अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़ा कर देते हैं, जिसकी वजह से वहां वाहन फंस जाते हैं। इससे रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। सोमवार को भी दोपहर बारह बजे बाजार में ट्रैफिक जाम हो गया। इसमें पुलिस वाहनों सहित अन्य वाहन दस मिनट के लिए जाम में फंस गए। यह सिलसिला दिनभर चलता रहता है।
विज्ञापन

दस से पंद्रह मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहते हैं। स्थानीय लोग इस समस्या के बारे में पुलिस को कई बार अवगत करवा चुके हैं लेकिन, अभी तक समस्या का हल नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में सड़क किनारे वाहनों को पार्क न होने दिया जाए।
वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान चिह्नित किया जाए। ऐसा करने से बाजार में जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि बाजार में यातायात जाम की समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें