फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अधूरी ऑपरेशन किट ने दो घंटे तक रोक दी आंखों की सर्जरी

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र वार्ड में ऑप्रेशन के लिए बुलावा आने का इंतजार करते मरीज। संवाद।
विज्ञापन
सिविल सप्लाई स्टोर से आंखों में डालने वाली दवाई देकर ही लौटा दिए तीमारदार
विज्ञापन

नहीं दिया पूरा सामान, डॉक्टर के दोबारा भेजने पर स्टोर में ही उपलब्ध हो गया
परेशान तीमारदार सुबह से लेकर दोपहर तक सामान के लिए लगाते रहे चक्कर
प्रवीण कुमार
चंबा। ऑपरेशन थियेटर तैयार था, डॉक्टर भी मौजूद थे लेकिन मरीजों की सर्जरी एक ब्लेड के इंतजार में दो घंटे तक अटकी रही। मेडिकल कॉलेज चंबा में सिविल सप्लाई स्टोर से ऑपरेशन का जरूरी सामान अधूरा मिलने के कारण मरीज और उनके तीमारदार सुबह से दोपहर तक भटकते रहे।
सुबह 10 बजे चार मरीजों को ऑपरेशन के लिए कपड़े पहना दिए गए लेकिन ओटी में 12:15 बजे बुलाया गया। ऑपरेशन के लिए जो जरूरी सामान मंगवाया था, वह सामान सिविल सप्लाई के दवा स्टोर में पूरा नहीं दिया गया। मात्र आंखों में डाली जाने वाली दवाइयां मरीजों को थमा दीं। ऑपरेशन के लिए सबसे जरूरी ब्लेड नहीं दिए गए। इसके बिना ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था। डॉक्टर ने जब मरीजों से अधूरे सामान के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जब वे सिविल सप्लाई के स्टोर में सामान लेने गए तो उन्हें यही दिया गया। डॉक्टर ने उन्हें दोबारा जाने को कहा और पूरा सामान मांगने की बात कही।
विज्ञापन


तीमारदार अपनी समस्या को लेकर चिकित्सा अधीक्षक के पास भी गए लेकिन फिर कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जवाब दिया कि सिविल सप्लाई के स्टोर में उन्हें सामान मिल जाएगा लेकिन वहां जब सामान नहीं मिला तो डॉक्टर ने अधूरे सामान से ऑपरेशन करने में असहजता जताई। इसके बाद तीमारदारों ने खरीद कर बाहर से सामान लाने की बात कही। डॉक्टर ने कहा कि सामान के लिए मेडिकल कॉलेज के पास बजट है, सिविल सप्लाई को पूरा सामान उपलब्ध करवाने के जिम्मेदारी दी गई। डॉक्टर के दोबारा बोलने पर जब तीमारदार सिविल सप्लाई के स्टोर में गए तो उन्हें पूरा सामान दिया गया।

ये मरीज करते रहे ऑपरेशन का इंतजार
ऊषा 63 पत्नी सुशील निवासी पक्काटाला, जेंदी 66 पत्नी टेक चंद निवासी सालवां तहसील सलूणी और लेई निवासी किलोड़ ऑपरेशन के लिए वार्ड में दो घंटे तक ओटी में इंतजार करते रहे। उन्हें यह लगने लगा था कि शायद उनके ऑपरेशन नहीं होंगे।

चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि मरीजों के सामान का इंडेट सिविल सप्लाई स्टोर को भेज दिया गया था। वहां मरीजों को पूरा सामान क्यों नहीं दिया गया, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने बताया कि कांग्रेस राज में मरीजों से भी लूट की जा रही है। अस्पताल में मुफ्त होने वाले इलाज के पैसे लिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधकर बैठे हैं।

जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार आकांक्षी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रही है।

मेडिकल कॉलेज के नेत्र वार्ड में ऑप्रेशन के लिए बुलावा आने का इंतजार करते मरीज। संवाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें