फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सड़क को करवाया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत करियां में अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क को वन विभाग ने बंद करवा दिया है। साथ ही पंचायत और ठेकेदार को सड़क न बनाने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि पंचायत के जिल्लो गांव के लिए कुछ दिन पहले जेसीबी लगाकर सड़क बनाई जा रही थी। इसकी भनक वन विभाग को लग गई। जांच करने के लिए मौके पर टीम पहुंची और सड़क बनाने वाले ठेकेदार को अनुमति पत्र दिखाने को कहा लेकिन, इस प्रकार की कोई अनुमति पत्र ठेकेदार पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

वन विभाग से किसी प्रकार की एफआरए (फारेस्ट राइट एक्ट) में भी अनुमति नहीं ली गई थी, जिस कारण टीम ने तुरंत काम बंद करवाया और जेसीबी को वहां से हटाने के आदेश जारी किए। साथ ही संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को सड़क बनाने से पहले वन विभाग की औपचारिकताएं पूर्ण करने के आदेेश दिए हैं। सड़क के लिए कटिंग से निकलने वाले मलबे को सीधा नाले में फेंका जा रहा था, जो बरसात के दिनों में निचले गांव में तबाही मचा सकता है। ऐसे में वन विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए सड़क का कार्य बंद करवा दिया है। इसकी पुष्टि वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें