फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं दृढ़संकल्प लें तो कठिन कार्य से भी नहीं रहतीं पीछे

विज्ञापन
रावमापा कन्या चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान बैठी छात्राएं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। लड़कियों में इमोशनल, सामाजिक, और इंटेलिजेंस लेवल लड़कों से कहीं अधिक रहता है। आज की महिलाएं लीडरशिप के मामले में भी कहीं आगे हैं। न्यूजीलैंड और स्वीडन में महिलाएं प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हैं। महिलाएं दृढ़संकल्प कर लें तो वे कठिन कार्यों को भी करने से पीछे नहीं रहती हैं। पढ़ाई के मामले में भी लड़कियां आगे रहती हैं। कुलमिलाकर लड़कियां अन्य लोगों के लिए रोल मॉडल होती हैं। ये बातें राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित एसडीएम नवीन तनवर ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि दूरसंचार क्रांति के सदुपयोग से हम आगे बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया में शिक्षा का भंडार है। इंटरनेट के माध्यम से किसी भी चीज का पता लगाया जा सकता है। चंबा जिला आकांक्षी जिले में शुमार है। कहा कि ब्राजील का वैज्ञानिक वर्तमान में कोई भाषण देता है तो उसकी जानकारी पलभर में सभी जगह पर साझा हो जाती है। ऐसे में इंटरनेट सेवा का सही तरीके से ही इस्तेमाल करना चाहिए।
सोच समझ कर करें सोशल मीडिया का उपयोग : कपिल
चाइल्ड लाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने कहा कि युवावस्था में सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझ कर ही करना चाहिए। किसी के बहकावे में आकर नाबालिग गलत रास्ते पर चलने को मजबूर हो जाती हैं, जो आने वाले समय में बड़ी हानि का कारण बनती हैं। इंटरनेट के जरिये महत्वपूर्ण जानकारियों को अर्जित कर युवतियां अपने कॅरिअर के लिए भी इसका उपयोग कर सकती हैं। चाइल्ड लाइन इसके लिए लंबे समय से कार्यरत है। अब तक जिले में 80 से अधिक बाल-विवाह रोके गए हैं। लॉकडाउन में भी सोशल मीडिया के जरिये युवतियों की जिंदगियों को खराब करने संबंधी मामले उनके पास पहुंचे, जिनमें युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए प्रताड़ित होने से अपने आप को बचाया, जो अन्य के लिए भी प्ररेणादायक है।
विज्ञापन

अध्यापिका बन जगाएंगी शिक्षा की अलख : आंचल
जमा एक कक्षा की आंचल ने कहा कि समाज में कुछ हट कर करने की सोच लिए वह अध्यापिका बन अन्य को शिक्षा की धारा से जोड़ने का प्रयास करेंगी। कहा कि अध्यापक बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
अपराजिता कार्यक्रम प्रेरणादायक : स्नेहा
जमा एक साइंस संकाय की स्नेहा ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम बच्चियों के लिए प्रेरणादायक है। बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
कार्यक्रम में जरूरी जानकारियां मिलीं : मेघा
वाणिज्य संकाय की छात्रा मेघा नंदा ने कहा कि उनका लक्ष्य सीए बनने का है। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान एसडीएम से कॅरिअर संबंधी जरूरी जानकारियां हासिल करने का मौका मिला है। इस अभियान को निरंतर जारी रखना चाहिए।
सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल संवार सकता है भविष्य : सलोनी
जमा एक की छात्रा सलोनी कुमारी ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो भविष्य संवर सकता है और इसका गलत इस्तेमाल भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम करता है। विद्यार्थी जीवन में सोच-समझ कर ही इंटरनेट का उपयोग करना चाहिए।

रावमापा कन्या चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के बाद एसडीएम नवीन तनवर व छात्राएं।- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें