फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की देनदारियां नहीं दीं तो अपनाएं संघर्ष का रास्ता : संघ

Tue, 06 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर संघ खंड सलूणी की बैठक खंड अध्यक्ष प्रेम सिंह की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि पेंशनरों की देनदारियों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर तुरंत भुगतान किया जाए। अगर उनको भुगतान नहीं किया गया तो वे सरकार के खिलाफ संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन

प्रेम सिंह ने बताया कि जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी बकाया देनदारियां जैसे ग्रेज्युटी, लीव-इन कैशमेंट, पेंशन कम्युटेशन का संशोधित भुगतान सरकार द्वारा नहीं किया गया है। संघ ने सरकार से उक्त देनदारियों का भुगतान करने का आग्रह किया है।
उन्हाेंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में मुख्यमंत्री द्वारा पेंशनरों के भुगतान 70 से 75 वर्ष की आयु के लिए जो घोषणा की थी। उनको अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया। संघ सरकार से मांग करता है कि उक्त आयु के पेंशनरों का भुगतान चालू वर्ष में किया जाए। इस दौरान महासचिव नरेश कुमार, जीत सिंह, टेक चंद, प्यार चंद, बिंद्रो, जगदीश और हिमियां राम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें