फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न करवाया तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
If electricity bill is not deposited then the connection will be cut
विज्ञापन
चंबा। समय पर बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत चनेड़ और खज्जियार सेक्शन के 569 उपभोक्ताओं को बोर्ड ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस जारी होने के बाद अब उन्हें 15 दिन के भीतर बिजली बिल जमा करवाना होगा। यदि इस अवधि में उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ बोर्ड की ओर से एकतरफा कार्रवाई करते हुए अस्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की 11, 91,162 रुपये की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है। हालांकि, बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल करवाने संबंधित हिदायतें दीं, लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल, अब बोर्ड उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है।
अस्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उसे सुचारु करवाने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा। उसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनका कनेक्शन स्थायी तौर पर काट दिया जाएगा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें