ग्राम पंचायत औराफाटी के गांव तरेला में दो मंजिला मकान में आग लगने करीब साठ हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में मकान निचली मंजिल के चार कमरे ही आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील कुमार पुत्र लखीनु राम निवासी गांव तरेला डाकघर औराफाटी के मकान मेें शनिवार सुबह शार्ट सर्किट होने से आग लगी। मकान में लगी आग को देखकर आस पास रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए।
आग के भयंकर रूप धारण करने से पहले ही इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इसके कारण मकान के सिर्फ निचली मंजिल को ही नुकसान हुआ है। इस आगजनी में कमरों में रखा समान ही जला है। आगजनी के दौरान घर के किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचा है। अगर समय रहते स्थानीय लोग मकान में लगी आग को नहीं बुझाते को शायद दो मंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो जाता।