फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बॉक्सिंग का अभ्यास करते लगी चोट, हरियाणा के जवान की मौत

Sun, 19 Apr 2026 01:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के बकलोह स्थित सैन्य छावनी (कैंट) में प्रशिक्षण के दौरान सेना के जवान की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी प्रकार की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चंबा के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार सुबह बॉक्सिंग अभ्यास के दौरान बायें कान के पास गंभीर चोट लगने से भारतीय सेना की 29 पैरा यूनिट में तैनात हरियाणा के फरीदाबाद निवासी मोहित (26) की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बॉक्सिंग सेशन के दौरान कान के पास गंभीर चोट लगने के बाद साथी जवान मोहित को इलाज के लिए तुरंत मिलिट्री अस्पताल बकलोह ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बकलोह पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी प्रकार की साजिश या संदेह की बात सामने नहीं आई है। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें