फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कपड़ों के टुकड़ों में मिली खुशी, बनी आत्मनिर्भरता की डोर

Thu, 01 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
खुशी
विज्ञापन
चंबा। चुराह की ग्राम पंचायत बैरागढ़ की महिला खुशी ने सिलाई के दौरान दुकानों से बचने वाले कपड़ों के छोटे-छोटे टुकड़ों को नया रूप देकर आत्मनिर्भरता का रास्ता खोल लिया है। वह इन टुकड़ों को जमा कर रंग-बिरंगे डोरमैट बनाती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए किसी औपचारिक प्रशिक्षण का सहारा नहीं लिया बल्कि यह कला उन्हें उनके बुजुर्गों से मिली थी और उन्होंने इसे यूट्यूब की मदद से और भी निखारा।
विज्ञापन

पहले जहां लोग इन कपड़ों के टुकड़ों को फेंक देते थे, वहीं खुशी ने उन्हें जोड़कर एक नया सिलसिला शुरू किया। उनके बनाए डोरमैट न केवल उपयोगी हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी एक समाधान साबित हो रहे हैं। अब उनके बनाए डोरमैट की क्षेत्र में भारी मांग है। वह दो साल से यह कारोबार कर रही हैं।
खुशी का कहना है कि यह कला मुझे मेरे बुजुर्गों से मिली थी। अब मैं इसे यूट्यूब के माध्यम से नया रूप दे रही हूं। मेरा काम पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण है, जो अब लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा खुशी बताती हैं कि वह अपने घर के अन्य कामों और शौक को संतुलित तरीके से करती हैं, ताकि उनका काम और घर दोनों अच्छे से चल सकें। यह काम न सिर्फ उनके लिए एक रोजगार का स्रोत बन चुका है बल्कि वह अब और लड़कियों को भी यह कला सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

खुशी की सफलता की यह कहानी सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि समाज में हर उस लड़की के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है, जो अपने हुनर से अपनी पहचान बनाना चाहती है। वह यह साबित कर रही हैं कि अगर मेहनत और जुनून हो, तो किसी भी हुनर को न सिर्फ जीवित रखा जा सकता है बल्कि उसे रोजगार का रूप भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें