चंबा में खज्जियार की खस्ताहला पार्किंग।संवाद
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार के झील मैदान के साथ बनी पार्किंग में उखड़ीं टाइलें पर्यटकों के लिए परेशानी बन चुकी है। इससे उनकी गाड़ियों को भी क्षति पहुंच रही है। सैलानियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्किंग का शुल्क देने के बावजूद भी उनके वाहन सुरक्षित नहीं हैं। वन्य प्राणी विभाग ने बैरियर की नीलामी करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। बैरियर पर पर्यटकों से एडवांस में पार्किंग शुल्क ले लिया जाता है, लेकिन सुविधा पर लेकर कोई ध्यान नहीं है।
पार्किंग की दयनीय हालत शासन और प्रशासन की गंभीरता को दर्शाती है। इनका बेहतर सेवाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं है। पवन कुमार स्थानीय निवासी
पर्यटन विभाग बड़ी-बड़ी बातें पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करता है। इससे उलट पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं। सोनू स्थानीय निवासी
झील मैदान के मुख्य प्रवेश द्वार के साथ यह पार्किंग बनी है। टाइलें उखड़ चुकी हैं, जिन्हें ठीक करने में कोई आगे नहीं आ रहा। अजय कुमार स्थानीय निवासी
वन्य प्राणी विभाग चाहे तो ईको टूरिजम सोसायटी के फंड से पार्किंग की दयनीय हालत को सुधार सकता है। मितु शर्मा स्थानीय निवासी