फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्याणा पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी की किल्लत से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। क्षेत्र की ब्याणा पंचायत के आधा दर्जन गांव पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों कैला के पास हुए भूस्खलन से बंद पड़े सलूणी मार्ग को बहाल करने के लिए सारा मलबा कैला गांव के पेयजल स्रोत में फेंका गया। इससे स्रोत मलबे में दब चुका है और आधा दर्जन गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को मजबूरन पांच किमी दूर से गाड़ियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मवेशियों का पानी उपलब्ध करवाने में हो रही है। इस समस्या से गांव के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क बहाल करने के लिए बिना जांच पड़ताल किए सारा मलबा पानी के स्रोत में फेेंक दिया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीणों में पवन कुमार, चैन सिंह, होशियारू राम, भीलो राम, लेखराज और टेक चंद ने बताया कि कैला गांव सहित अन्य आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को उपरोक्त पेयजल स्रोत से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन मलबे में पाइपें दब चुकी हैं। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो चुकी है। समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं, पंचायत प्रधान निशा देवी ने बताया कि ग्रामीणों पानी की समस्या के समाधान को लेकर उन्हें फोन कर रहे हैं। इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट
लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि उक्त ठेकेदार को पेयजल स्रोत से मलबा हटाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
इनसेट
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता आसीम ने बताया कि मलबा फेंके जाने से पेयजल स्रोत दब चुका है। इसके निवारण को लेकर विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। जल्द पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें