फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का सरकारीकरण किया जाए निरस्त

विज्ञापन
बैठक के बाद ब्राहमण प्रतिनिfध सभा चंबा के पदाधिकारी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा की मासिक बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान अजितेश शर्मा ने की। इस दौरान सर्वप्रथम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सामान्य वर्ग आयोग गठन करने की अधिसूचना जारी करने पर आभार जताया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी होटलों, जंजघरों और मंदिरों में शादी विवाह और अन्य समारोहों पर रोक लगा रखी थी, लेकिन अब कुछ समय से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सभी होटलों और अन्य जगहों पर समारोह आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इसी तर्ज पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में धाम आयोजन को शुरू करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की आय का मुख्य स्रोत धाम का आयोजन ही है। दो सालों से यह आयोजन नहीं हो पाया है और मंदिर आर्थिक कमी से जूझ रहा है। उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि उत्तराखंड सरकार ने जिस तरह देव स्थान ट्रस्ट को सरकारी तंत्र से मुक्त किया है, उसी तर्ज पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट का सरकारीकरण निरस्त किया जाए। उन्होंने बताया कि हिंदू समाज मंदिर का संचालन करने में समर्थ है। इसके बारे में सरकार को पहले भी अवगत करवाया जा चुका है, मगर अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार मंदिर का सरकारीकरण तुरंत निरस्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें