फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की गली व चौराहे पर लग रहे कूड़े के ढेर

Thu, 07 Apr 2016 06:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
शहर की ग‌ल‌ियों के पड़ा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पिछले चार दिनों से शहर के वार्डों से कूड़े के ढेर नहीं उठाए गए हैं। जिसके कारण शहर में चारों ओर गंदगी का आलम है। कूड़ेदान पूरी तरह से कूड़े से भर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कूड़ेदान का सारा कूड़ा सड़क पर बिखर रहा है। जिसके कारण राहगीरों को सड़क पर चलते समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार दिनों से कूड़ा संयंत्र कुरांह में स्थानीय लोगों ने ताला लगा दिया है। जिसके चलते शहर का कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। साथ ही कूड़ेदानों में बदबू फैलती जा रही है। जिसके कारण शहर वासियों को बीमारी होने का भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी शक्ति प्रसाद, रमेश कुमार, देश राज, प्यार सिंह, रोशन लाल, जगदीश चंद, ओम प्रकाश, प्रेम सिंह, नाथू राम, देवी प्रसाद और टेक चंद ने बताया कि पिछले चार दिनों में चंबा शहर में गंदगी बढ़ गई है।

हर गली चौराहे पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। परंतु कूड़े को हटाने के लिए नप व प्रशासन द्वारा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि शहर से कूड़े के ढेर हटाने का जल्द ही उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि कूड़ा संयंत्र कुरांह में स्थानीय लोगों ने ताला लगा दिया है। जिसके कारण कूड़ा फेंकने के लिए नप को अन्य स्थान नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कूड़ा संयंत्र की तलाश जारी है, जैसे ही कूड़ा संयंत्र के लिए उचित स्थान मिलेगा शहर का सारा कूड़ा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें