फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के बाहर लगा फव्वारा फिर होगा चालू

Thu, 31 Mar 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
फव्वारे की सफाई में लगे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई के साथ लगे फव्वारे के जीर्णोद्धार का कार्य शुुरू हो गया है। नप कर्मचारियों ने वीरवार को फव्वारे के अंदर बिखरी गंदगी को साफ किया गया। इसके अलावा फव्वारे में इकठ्ठा हुए गंदे पानी को भी बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


एसबीआई के साथ लगा फव्वारा काफी पुराना है लेकिन पिछले कई सालों से इसकी देखरेख नहीं हो पाने से इसकी हालत खराब हो चुुकी है। जिसके कारण यह फव्वारा बंद पड़ा हुआ है। फव्वारे के पानी की सप्लाई भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। फव्वारे में रंगीन लाइटें लगाई गई थीं लेकिन नियमित रूप से देखभाल नहीं होने से फव्वारे में लगी रंगीन लाइटें भी खराब हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी अजय कुमार, देश राज, चंद राम, राकेश कुमार, प्यार सिंह, सचिन, अभिषेक, सुरजीत और मयंक ने बताया कि एसबीआई के साथ लगे फव्वारे को ठीक करवाया जाना चाहिए।

उधर, नप अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि एसबीआई के साथ लगे फव्वारे को दुरुस्त करने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। फव्वारे की पूरी तरह से सफाई करके उसे नए सिरे से शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें