फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक दुकानदारों और रेहड़ीधारकों पर कार्रवाई, अवैध निर्माण भी तोड़ा

Fri, 16 Jan 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में अतिक्रमण को लेकर शहर मे लगी रेहड़ियों को जब्त करती टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 100 से अधिक दुकानदारों और रेहड़ीधारकों का सामान हटाकर उन्हें सड़क से पीछे किया गया। अवैध रूप से लगाए बेंच तोड़े गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद सबसे पहले पोस्ट ऑफिस में सड़क पर लगी अवैध रेहड़ियों को हटवाकर पीछे करवाया गया। इस दौरान सड़क पर लगाए बेंच, लोहे के जाले और अन्य अवैध ढांचे तोड़ दिए गए।
इसके बाद तीन नंबर चौगान में लंबे समय से लगाए जा रहे तंदूर को तोड़कर उसे हटा दिया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन नगर परिषद की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान में नगर परिषद की टीम ने कुछ रेहड़ी-फड़ी धारकों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन


दुकानदारों और रेहड़ी धारकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण दोबारा नहीं किया जाए। यह अभियान एक दिन का नहीं है। यह लगातार जारी रहेगा। यदि कोई भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक दोबारा अतिक्रमण करता पाया गया तो पहली ही बार में 5,000 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला जाएगा और सामान जब्त किया जाएगा। राखी कौशल, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें