फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुपरब पर आसमान से बरसे फूल, आज सजेगा दरबार

विज्ञापन
गुरुपरब के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा के दौरान पंज प्यारे। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। गुरु नानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव पर चंबा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर के समय शहर में शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर की परिक्रमा करने के बाद चौगान नंबर एक में पहुंची। शोभायात्रा के दौरान शहर में हेलीकाप्टर के माध्यम से फूल वर्षा की गई। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुपरब के उपलक्ष्य पर 17 नवंबर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह के समय अखंड पाठ, जबकि 11 से लेकर एक बजे तक कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाई शमशेर सिंह जालंधर वाले और भाई दविंद्र सिंह-शिवतिंद्र सिंह रागी कीर्तन दरबार की प्रस्तुति देंगे।
अटूट लंगर के बाद रात्रि कीर्तन दरबार और अरदास सहित आतिशबाजी भी की जाएगी। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं, गुरुद्वारे में भी सारा दिन शबद-कीर्तनों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें