फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वाहन चालकों से वसूला 1,72,500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की प्री-लोक अदालत में पेश हुए चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत में दो दिन में प्री-लोक अदालत में मोटर वाहन अधिनियम के करीब 454 चालान पेश हुए। इनमें से 188 चालानों के तहत 1,72,500 रुपये का जुर्माना चालकों से वसूला गया।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया है। चालान होने पर कई चालक मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत में दो दिन की प्री-लोक अदालत में 454 चालान प्रस्तुत किए गए। इनमें से करीबन 188 चालानों के तहत जुर्माना राशि वसूली गई। न्यायालय की ओर से 454 मामलों में समन जारी किए गए थे जिन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत में दो दिन की प्री-लोक की अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अमूमन 266 लोग अदालत में प्रस्तुत नहीं हुए हैं। उन्हें आगामी तिथि पर न्यायालय में पेश होने के लिए समन जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें