फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका में खाद का संकट, मांग के मुकाबले कम पहुंची आपूर्ति

Sat, 25 Jul 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। खरीफ सीजन के दौरान सलूणी और तीसा विकास खंड में खाद की कमी से किसान परेशान हैं। समय पर खाद उपलब्ध न होने से खेती के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में सादिक मोहम्मद, कर्म सिंह, पवन कुमार, चैन लाल, लक्ष्मण, राहुल, चीनलू राम, चमारू राम, प्रेम लाल, देस राज, बसंत, संजय कुमार, पवन कुमार और अनिल कपूर ने बताया कि कई दिनों से खाद के लिए चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो फसलों की बुवाई और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
किसानों के अनुसार सलूणी ब्लॉक में करीब 10 हजार बैग खाद की मांग के मुकाबले केवल 1,500 बैग ही उपलब्ध करवाए गए हैं। तीसा ब्लॉक में 10 हजार बैग की मांग के मुकाबले मात्र 300 बैग ही पहुंचे हैं। मांग और आपूर्ति में भारी अंतर के कारण अधिकांश किसान खाद से वंचित हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के प्रभारी सलूणी संजय कुमार ने बताया कि विभाग को सीमित मात्रा में खाद की आपूर्ति हुई है। जैसे-जैसे अतिरिक्त खाद उपलब्ध होगी, किसानों को प्राथमिकता के आधार पर वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिक खाद उपलब्ध कराने के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें