फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मिंजर मेले में लोग कानूनी अधिकार भी जानेंगे

Sat, 25 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लगाएगा जागरूकता और सहायता शिविर
विज्ञापन

निशुल्क विधिक सहायता और कानूनी अधिकारों के बारे दी जाएगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जागरूकता एवं सहायता शिविर लगाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुजा सूद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों को निशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न जनकल्याणकारी विधिक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना है। शिविर में निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, लोक अदालत, मध्यस्थता, न्यायालय में वाद दायर होने से पूर्व समझौता, स्थायी लोक अदालत तथा पीड़ित प्रतिकर योजना सहित विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, औद्योगिक श्रमिकों और अन्य पात्र व्यक्तियों के लिए उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, पैरा विधिक स्वयंसेवक और अन्य प्रशिक्षित कार्मिक उपस्थित रहेंगे। जो नागरिकों की विधिक समस्याओं पर मार्गदर्शन देंगे और आवश्यकतानुसार निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी बताएंगे। इच्छुक लोगों को विधिक जागरूकता संबंधी पुस्तिकाएं एवं सूचना सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें