फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लाइब्रेरी में मिली 100 विद्यार्थियों को बैठने की सुविधा

Tue, 17 Dec 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विधायक सुरेश कुमार उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का लोकार्पण करते हुए। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को भोरंज में मिनी सचिवालय के परिसर में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस लाइब्रेरी में पाठकों को कंप्यूटर, इंटरनेट, कैफे और जलपान सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे आम पाठकों और विशेषकर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी सुविधा होगी। अब यहां लाइब्रेरी में लगभग 100 बच्चों और युवाओं के लिए बैठने का प्रबंध और अन्य आधुनिक सुविधाएं होंगी। आने वाले समय में इसकी क्षमता 200 तक बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन भोरंज के उपाध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश संधू ने कहा कि एसोसिएशन भोरंज में लंबे समय से एक अच्छी लाइब्रेरी की मांग करती आ रही थी। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, भोरंज काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें