फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: करियां में विनायक रैना, खज्जियार में राज कुमार चुने अध्यक्ष

Tue, 17 Dec 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में बीजेपी मंडल अध्यक्ष बनने के बाद मुंह मीठा करवाते विधायक हंस राज। संवाद
विज्ञापन
चंबा। भाजपा चंबा से नवनिर्वाचित मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। चुराह विधानसभा क्षेत्र के मंडल मां बैरा से परस राम, भंजराडू से अमर सिंह, कोटी से तिलक राज ठाकुर, चंबा विधानसभा के मंडल करियां से विनायक रैना, खज्जियार मंडल से राज कुमार, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के भरमौर मंडल से अंग्रेज कपूर अध्यक्ष बनाए हैं।
विज्ञापन


वहीं, होली मंडल से अशोक राजपूत, त्रिलोचन महादेव मंडल से से पवन भारद्वाज, डलहौजी विधानसभा के सलूणी मंडल से मदन ठाकुर, भलेई मंडल से मनोज कुमार और सिहुंता मंडल से सतपाल को चुना है। पांगी मंडल के लिए 21 और 22 दिसंबर को मंडल अध्यक्ष चुने जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि जिला में संगठन पर्व का आयोजन किया गया। ये संगठन तीन पर्वों में शामिल रहा। पहले संगठन पर्व के तहत प्राइमरी मेंबरशिप रही। जिसके बाद एक्टिव मेंबरशिप हुई। इसके बाद संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे, जिन्हें प्रस्तावित मंडल अध्यक्षों की सूची दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें