फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आशा कार्यकर्ता और चिकित्सा अधिकारी के बीच में कड़ी का काम करेंगी फैसिलिटेटर

Fri, 28 Nov 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। माता और शिशु के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को एक गुरु, सहयोगी, मेंटर, परामर्शदाता, कोच और गाइड के रूप में फैसिलिटेटर की सुविधा मिलेगी। 20 आशा कार्यकर्ताओं के लिए फैसिलिटेटर होंगी, जो आशा कार्यकर्ताओं और चिकित्सा अधिकारी के बीच में कड़ी का काम करेंगी।
विज्ञापन

यह बात फैसिलिटेटर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा डॉ. कविता महाजन ने की। उन्हाेंने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद जिले के सभी गांवों में मां और बच्चों की देखभाल और बढ़िया तरीके से सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की इस प्रशिक्षण के प्राप्त होने के बाद जिले के ग्रामीण और अति पिछड़े क्षेत्रों में माता और शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में आवश्यक सुधार होगा।
इस दौरान जिलास्तरीय नसबंदी पखवाड़ा भी मनाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन ने बताया कि इस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम को दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 21 से 27 नवंबर तक चला है। इसमें परिवार नियोजन के महत्व पर जागरूकता फैलाई जाएगी। दूसरा चरण 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित होगा, जो जनसंख्या स्थिरीकरण पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन

अभियान में खंड स्वास्थ्य शिक्षक, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूक करेंगे। डॉ कविता ने बताया कि विभाग द्वारा 21 नवंबर से चार दिसंबर तक चलाए जा रहे पखवाड़े का उद्देश्य खुशहाल परिवार की दिशा में जागरूकता को बढ़ावा देना है। महिलाओं की तुलना में पुरुष नसबंदी अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित और कम जटिल प्रक्रिया है। जागरूकता रैली लोगों को नसबंदी के लाभ और प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देगी। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रितु, द्वितीय पर अनूपा, और तृतीय स्थान पर माया रही I जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें