फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से धमाका, मची अफरा-तफरी

Thu, 07 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक सूखा पेड़ बिजली लाइन पर गिरा। इससे जोरदार धमाका हुआ और तारों से चिंगारियां निकलने पर लोग सहम गए। इसके बाद सारे क्षेत्र की बिजली बंद हो गई, जो कि आधे घंटे बाद बहाल हुई। गनीमत यह रही कि पेड़ के गिरने से कोई तार नहीं टूटा, अन्यथा अप्रिय घटना हो सकती थी। इस दौरान विद्युत बोर्ड को सूचित किया। विभागीय टीम ने मौके का जायजा लिया और बिजली लाइन दुरुस्त की। साथ ही स्थानीय लोगों को अन्य पेड़ों को काटने के बारे में प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न पेश आए।
विज्ञापन

दो और पेड़ दे रहे हादसे को दावत
स्थानीय दुकानदार पवन कुमार, सुरेश कुमार, अजय कुमार, कालू कुमार और विक्की सिंह का कहना है कि सड़क के किनारे तीन सूखे पेड़ हैं। इनमें से एक पेड़ गिर गया है, जबकि दो अभी भी खतरे का कारण बन रहे है। इस बारे पहले भी विद्युत को अवगत करवाया गया है। मगर अभी तक इसकी सुध नहीं ली गई है। लोगों ने बिजली बोर्ड और हरदासपुरा वार्ड की पार्षद अंजू देवी से मांग की है कि इन सूखे दरख्तों को कटवाया जाए, ताकि दोबारा से इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन


यह मामला ध्यान में है। इस बारे में जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। टीआर ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें