फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग सात दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल

Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत चुवाड़ी-लाहड़ू मार्ग पर सात दिन बाद छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हुआ। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। यह मार्ग एक हफ्ता पहले भारी बारिश के कारण कालीघार के समीप भारी भूस्खलन से बंद हो गया था। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को बहाल करने के विभागीय प्रयास जारी है। दिन-रात मार्ग पर विभागीय मशीनरी जुटी हुई है। मार्ग पर स्थायी तौर पर बहाल करने के लिए विभागीय मशीनरी जुटी है। विभाग की ओर से पुरानी सड़क को निकाला जाएगा। इसके बाद मार्ग के किनारे डंगे लगा जाएंगे। इसके बाद ही यह मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होगा।
विज्ञापन


वीरवार को छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है। विभाग की ओर से मशीनरी मौके पर लगाई गई है। कहा कि बड़े वाहनों के लिए मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है। विवेक कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें