फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश-बर्फबारी से दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मौसम के बदलते तेवर ने अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं। चुराह उपमंडल के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी से दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई है। स्कूली बच्चे अपना होमवर्क तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

चुराह उपमंडल के सनवाल, देहग्रा, थनेईकोठी, हरतवास, सेइकोठी, खुशनगरी, गुवाड़ी, चांजू, चरड़ा, टेप्पा, देवीकोठी, झज्जाकोठी, बैरागढ़, गुईंला, घुलेंई, जुनांस, मंगली और बौंदेड़ी में रविवार सुबह विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को अवगत करवाया गया। लेकिन, देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। ग्रामीण अपने मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता दीवान चंद गुप्ता ने बताया कि कोटी से खुशनगरी 33 केवी लाइन में खराबी आई है। ठीक करने के लिए टीमें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें