फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राम भक्त हनुमान के नाम पर मनाई आठवीं जातर

Sun, 24 Aug 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं चौरासी मंदिर परिसर में मनाई जा रही जातरों में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है। शनिवार को आठवीं जातर आयोजित की गई जो कि राम भक्त हनुमान को समर्पित रही। इसमें चौरासी परिसर में दंगल मेले का आयोजन हुआ। भारी बारिश में लोग पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए काफी संख्या में मौजूद रहे। हिमाचल सहित अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। विजेता रहने वाले पहलवानों को नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन

मेला आयोजन समिति सचिव पवन कुमार ने बताया कि चौरासी में स्थानीय जातरें किसी न किसी देवी-देवता या सिद्ध पुरुषों को समर्पित हैं। इन जातरों में भरमौर की पुरानी संस्कृति शिव भक्तों को देखने को मिलती है। जातर से एक दिन पूर्व संबंधित देवी-देवता के नाम पर जागरण होता है। अगले दिन पारंपरिक तरीके से जातर मनाई जाती है। इसमें विशेष पूजा-अर्चना के साथ स्थानीय महिलाएं व पुरुष पारंपरिक परिधानों में चुराही नृत्य पेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें